मैदानी मार्गों में घना कोहरा होने पर रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मैदानी मार्गों पर इन दिनों कोहरे का प्रकोप है। इस वजह से यूपी ने कोहरे में बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक, अगर किसी भी जगह घना कोहरा होगा और बस संचालन में कठिनाई होगी तो तत्काल बस सुरक्षित स्थान पर रोक दी जाएगी। चालक-परिचालक तुरंत इसकी सूचना अपने डिपो के अधिकारियों को देंगे। डिपो से लाइट, फॉग लाइट, हैलोजन हेडलाइट, वाइपर, ब्रेक, हॉन आदि को सही तरीके से जांचने के बाद ही बस को बाहर जाने दिया जाएगा। उन्होंने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि कोहरे के मद्देनजर बसों में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
Related posts
-
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
देहरादून 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय... -
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
देहरादून, 17 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग... -
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए...