Breaking news: रायपुर क्षेत्र को जल्द मिलने वाली है फ्रीज जोन से मुक्ति, विधायक काऊ जी के अनुरोध पर कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव।

संवाददाता, देहरादून: राजधानी देहरादून में जहां चौतरफा निर्माण की बाढ़ आ रखी है। वहीं, यहां का एक बड़ा हिस्सा करीब डेढ़ साल से फ्रीज जोन का हिस्सा है। फ्रीज जोन में जमीनों की खरीद फरोख पर रोक है और भवन निर्माण के नक्शे भी पास नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ और महापौर सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। मुख्यमंत्री धामी ने…

Read More

Breaking News: केदारनाथ यात्रा से पहले खच्चरों में H3N8 वायरस की पुष्टि, जिला प्रशासन सतर्क।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जिला प्रशासन के लिए एक नई चुनौती सामने आई है। जिले में 12 खच्चरों में H3N8 वायरस की पुष्टि हुई है, जिससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। H3N8 वायरस मुख्य रूप से पक्षियों, घोड़ों और खच्चरों में पाया जाता है, लेकिन यह इंसानों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। प्रशासन ने तुरंत सभी संक्रमित खच्चरों को अलग-थलग कर दिया है और अन्य पशुओं की जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट: वायरस…

Read More

आगामी गर्मियों के सीजन को देखते हुए सीएम धामी ने, पेयजल निगम के अधिकारियों को पानी की आपूर्ति को लेकर दिए ये दिशा-निर्देश।

सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पेयजल और जलागम विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को आगामी गर्मियों के सीजन को देखते हुए पानी की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये:- सीएम ने कहा की 30 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति की कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री वर्षा जल संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पेयजल के गुणवत्ता की समय-समय पर टेस्टिंग की जाए। वर्षा जल संरक्षण और भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम…

Read More

Breaking News: सीएम धामी ने राज्य में श्रम विभाग के अंतर्गत, श्रमिकों के हित के लिए कही ये बड़ी बात।

सवांददाता, देहरादून: राज्य के श्रमिकों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। जिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया गया है, उनको पूरा करने के लिए स्पष्ट योजना के तहत कार्य किये जाएं। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए उनको एक छत के नीचे लाया जाए, जिससे सभी पात्रों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। श्रमिकों को प्रदान की जा रही योजनाओं का उन्हें समुचित लाभ मिले। राज्य के श्रमिकों को पहले प्राथमिकता में रखा जाए। इसे…

Read More

Breaking News: लोक सेवा आयोग ने किया उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक, समीक्षा अधिकारी परीक्षा- 2023 का रिजल्ट किया निरस्त।

सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा- 2023 का रिजल्ट निरस्त कर दिया हैं। आयोग ने 28 मार्च को इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया था। लेकिन उसके बावजूद कल देर श्याम को एक विज्ञप्ति जारी करके इसके रिजल्ट को पूर्व में दी गयी बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिया गया। इसे भी पढ़ें: Indian Navy Sailors Recruitment (2025) Apply Online: जानें पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया। समीक्षा अधिकारी परीक्षा के रिजल्ट के निरस्त होने के कारण पास हुए अभियर्थियों…

Read More

Breaking News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में हाथी के हमले से 60 वर्षीय चौकीदार की मौत।

रुद्रपुर, उत्तराखंड- रुद्रपुर के पीपलपाराओ के तराई वन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें 60 वर्षीय चौकीदार कश्मीर सिंह को एक हाथी ने कुचलकर मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब कश्मीर सिंह शौच के लिए जंगल में गए थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कश्मीर सिंह की मौत के बाद वन विभाग ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने वन विभाग के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है, और सुरक्षा उपायों को सख्त करने का निर्णय…

Read More

अजय कोठियाल को बनाया गया राज्य पूर्व सैनिक कल्याण समिति का अध्यक्ष, भाजपा के 20 नेताओं को बनाया गया राज्यमंत्री।

संवाददाता, देहरादून: धामी सरकार ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति में अध्यक्ष (राज्यमंत्री) नियुक्त किया है। उनके साथ ही भाजपा के 19 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गये है। मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की हरी झंडी के बाद इसके आदेश किए गए। आदेश के अनुसार इन भाजपा नेताओं को मिला दायित्व: कुलदीप कुमार (अध्यक्ष)- वन पंचायत सलाहकार परिषद रामचन्द्र गौड (अध्यक्ष)- वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद रेनू अधिकारी (अध्यक्ष)- राज्य महिला उद्यमिता परिषद अजय कोठियाल (अध्यक्ष)- राज्य पूर्व…

Read More

प्राथमिक विद्यालय ढूँगी (डोटलगाँव) की जिया का नवोदय में चयन।

द्वाराहाट, अल्मोड़ा: राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूँगी (ग्राम डोटलगाँव) ने इस वर्ष भी नवोदय में सफलता हासिल की है। विद्यालय से जिया का जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु चयन हुआ है। छात्रा की मेहनत और शिक्षको के प्रयास से जिया ने यह सफलता प्राप्त की है। आपको बता दें कि पिछले चार वर्षों से विद्यालय से निरंतर बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय हेतु होता आ रहा है तथा विगत वर्षों में बच्चों ने सैनिक विद्यालय की लिखित परीक्षा भी क्वालीफाई की है, जिसका श्रेय ग्रामवासियों, एस एम सी एवं विभाग द्वारा विद्यालय…

Read More

परिवहन विभाग में चयनित 08 सम्भागीय निरीक्षकों को सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र।

सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर परिवहन विभाग में चयनित 08 सम्भागीय निरीक्षकों (प्राविधिक) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम ने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे, जिससे प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा सके। इसे भी पढ़ें: नंदा गौरा योजना के अंतर्गत पात्र 40504 लाभार्थी बालिकाओं को, सीएम धामी ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किये 172 करोड़ रूपये। सीएम ने आगे…

Read More

Breaking News: हल्द्वानी में स्मैक के साथ होमगार्ड जवान गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों।

सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होमगार्ड जवान समेत दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की। हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग नशे की तस्करी में शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को पकड़ा, जिनमें से एक होमगार्ड जवान भी शामिल था। हाइलाइट्स: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा…

Read More