सीएम धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में, गंगा आरती कर पूजा अर्चना की।

सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई…

Read More

सीएम धामी ने किया 110.56 करोड़ की लागत से, 19 विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण।

सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया…

Read More

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जीएसटी परिषद के मंत्रियों के समूह में नामित, इस दायित्व के लिए किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त!

सवांददाता, देहरादून: विशेष आपदा उपकर लगाने वाले जीएसटी परिषद के मंत्रियों के समूह में उत्तराखंड से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नामित किया गया। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। प्रदेश से वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्राकृतिक आपदाओं या आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिए गठित मंत्री समूह (जीओएम) का सदस्य नामित किया गया है। जानें क्या कार्य करती है यह समिति: बता दें कि 21 दिसंबर…

Read More

राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का हुआ समापन, रामायण की कथाओं को जीवंत करने वाली प्रदर्शनी को देख लोग हुए अभिभूत!

सवांददाता, देहरादून: राजभवन में तीन दिवसीय बसंतोत्सव (पुष्प प्रदर्शनी) का आज समापन हो गया। इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय राज्यपाल महोदय जी द्वारा किया गया था। इसका आयोजन प्रभु श्रीराम लक्जरी टीम के द्वारा राजभवन में किया गया था। पुष्प प्रदर्शनी के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में दर्शक आये और रामायण की कथाओं को जीवंत करने वाली पुष्प प्रदर्शनी को देखकर अभिभूत हुए। लोगों द्वारा प्रभु श्रीराम लक्जरी टीम की इस अनूठी सांस्कृतिक पहल की व्यापक रूप से सराहना की। इसे भी पढ़ें: देहरादून राजभवन फूल प्रदर्शनी में राज्यपाल…

Read More

उत्तराखंड में सुगबुगाहट तेज: कुछ मंत्रियों की जा सकती है कुर्सी, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका..

विशेष सवांददाता, देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद से प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। अपने दौरे के दौरान कई लफ्जों में मोदी जी इस ओर इशारा भी कर गये है। मोदी जी के उत्तराखंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद धामी जी को भी दिल्ली बुला लिया गया है। अब जल्द ही धामी कैबिनेट में विस्तार होना लगभग तय हैं सूत्रों की मानें तो सीएम के दिल्ली से आते ही मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार का कार्यक्रम तय हो जाएगा जैसी गुप्त…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने किया ’’विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ, कहा! उत्तराखंड में सुदृढ़ हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था..

विशेष सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में ’’विकसित भारत विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में, विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत किया गया है, यह प्रदर्शनी ऐसा वातावरण प्रस्तुत कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों से लगाई गई मेगा प्रदर्शनी की खासियत बताते हुए कहा कि…

Read More

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को भेंट करी मुखवा मंदिर की प्रतिकृति, कहा पीएम के इस दौरे से मिलेगी उत्तराखण्ड के पर्यटन को एक नई ऊर्जा

विशेष सवांददाता, देहरादून: उत्तराखण्ड में संचालित शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने हेतु आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मुखवा-हर्षिल (उत्तरकाशी) का दौरा आज कई मायनों में सफल रहा। हर्षिल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ विंटर टूरिज्म प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे। इस विशेष प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव को दर्शाने के लिए विविध पर्यटन स्थलों, रोमांचक साहसिक खेलों, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों,…

Read More

देहरादून में आयोजित “विद्या” सपनों की उड़ान, हिंदी फिल्म के विशेष प्रीमियर शो में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

सवांददाता, देहरादून: शिक्षा पर आधारित उत्तराखण्ड में फिल्माई गयी ‘‘विद्या” सपनों की उड़ान हिन्दी फिल्म का विशेष प्रीमियर शो देहरादून में दिखाया गया। फिल्म का प्रीमियर शो रविवार को सेंट्रियो मॉल देहरादून के PVR में आयोजित हुआ। प्रीमियर शो का उद्वघाटन मुख्य अतिथि डॉ0 धन सिंह रावत (उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), विशिष्ट अतिथि फिल्म निर्देशक, निर्माता व संपादक अनिर्बान धर व अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। इस फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता सुशांत खांडया, एकता तिवारी, कृति, भावना रोकडे, बॉलीवुड व उत्तराखण्ड के अभिनेता सतीश शर्मा, शैल शिवराम, मानसी…

Read More

उत्तराखंड में इस तारीख को खुलेंगे चार धाम के कपाट, ये है महत्वपूर्ण तिथियां और पंजीकरण सम्बन्धी जानकारियां

उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा, जो बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों को समर्पित है, हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। 2025 में भी यह यात्रा विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं इस वर्ष के कपाट खुलने की तिथियों और पंजीकरण से सम्बंधित  अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में। कपाट खुलने की तिथियां चार धामों के कपाट खुलने की तिथियां निम्नलिखित हैं: 1. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम: 30 अप्रैल 2025 (अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर) 2. केदारनाथ धाम:…

Read More

उत्तराखंड को मिलने वाला है जल्द नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष! पार्टी कार्यालय में सुगबुगाहट तेज, ये नाम है दौड़ में।

विशेष सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा को मार्च के पहले सप्ताह में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। निकाय चुनावों के कारण स्थगित हुई सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को एक बार फिर गति मिल गई है। पार्टी ने मंडल और जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। कई मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी है लेकिन जिले स्तर पर अध्यक्षों का नियुक्त होना अभी बाकी है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद एक हफ्ते के भीतर पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय…

Read More