मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जीएसटी परिषद के मंत्रियों के समूह में नामित, इस दायित्व के लिए किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त!

सवांददाता, देहरादून: विशेष आपदा उपकर लगाने वाले जीएसटी परिषद के मंत्रियों के समूह में उत्तराखंड से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नामित किया गया। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। प्रदेश से वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्राकृतिक आपदाओं या आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिए गठित मंत्री समूह (जीओएम) का सदस्य नामित किया गया है। जानें क्या कार्य करती है यह समिति: बता दें कि 21 दिसंबर…

Read More

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों के होंगे लाइसेंस निरस्त

विशेष सवांददाता, देहरादून: 3 मार्च 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव इस प्रकार है: 1. नई आबकारी नीति की मंजूरी: कैबिनेट ने राज्य में नई आबकारी नीति-2025 को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य शराब बिक्री में पारदर्शिता लाना और अनियमितताओं पर अंकुश लगाना है। इस नीति के तहत: i. धार्मिक स्थलों और उनके आस-पास…

Read More

उत्तराखंड को मिलने वाला है जल्द नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष! पार्टी कार्यालय में सुगबुगाहट तेज, ये नाम है दौड़ में।

विशेष सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा को मार्च के पहले सप्ताह में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। निकाय चुनावों के कारण स्थगित हुई सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को एक बार फिर गति मिल गई है। पार्टी ने मंडल और जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। कई मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी है लेकिन जिले स्तर पर अध्यक्षों का नियुक्त होना अभी बाकी है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद एक हफ्ते के भीतर पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय…

Read More

माणा से आयी बुरी खबर, 4 मजदूरों की हिमस्खलन में दबने से मौत! 50 का रेस्क्यू शेष की तलाश जारी

चमोली हादसा: भारतीय सेना और ITBP की बचाव टीम द्वारा चमोली के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन से प्रभावित इलाके में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। अब तक हिमस्खलन वाली जगह से 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन दुर्भाग्य से 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शेष 5 लापता मजदूरों को बचाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण सेना ने 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जिनमें भारतीय सेना विमानन के 3…

Read More

जमीन खरीदने में मानकों के उल्लंघन के बाद 100 बीघा जमीन सरकार के नाम दर्ज, प्रशासन ने जारी किये नोटिस

सवांददाता, देहरादून: देहरादून में प्रशासन ने जमीन खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। जमीन खरीद-फरोख्त में मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद तहसील सदर देहरादून क्षेत्र में जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 46 मामलों में उंल्लघनकर्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी किये है। राजधानी देहरादून में बिना अनुमति खरीदी गई 250 वर्गमीटर से अधिक की भूमि और निर्धारित प्रयोजन के लिए खरीदी गई भूमि में मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून तहसील सदर क्षेत्र में ऐसी करीब 100 बीघा भूमि से…

Read More

पीएम मोदी ने महाकुंभ को दी एकता के महायज्ञ की संज्ञा, कहा 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक पर्व से आकर जुड़ गई

सवांददाता, नई दिल्ली: 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम अमृत स्नान (पूर्व में साही स्नान) के पश्चात् 144 वर्षों बाद प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ का सुखदपुर्ण तरीके से समापन हो गया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लिए एक भावनात्मक पूर्ण सन्देश जारी किया। उन्होंने कहा महाकुंभ संपन्न हुआ…एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, तब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है,…

Read More