उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, जानें कारण

देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस के लिए आने वाले 15 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। राज्य में निकाय चुनाव, गणतंत्र दिवस की परेड और राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 23 जनवरी को मतदान, 25 जनवरी को मतगणना, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड और 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हो रहा है, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को पूरी तरह तैनात रहना होगा। निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होने के कारण मतगणना 25 जनवरी को होगी, जबकि 26…

Read More

देहरादून नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ियां, किसी का नाम गायब-किसी का नाम गलत

देहरादूनः उत्तराखंड में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने जहां तैयारियां शुरू कर दी है। बैलेट पेपर पहुंच चुके है तो वहीं प्रत्याशियों ने वोटर स्लिप बांटने का काम भी शुरू कर दिया है। लेकिन कई बार अपडेट होने के बाद और विशेष अभियान चलाने के बाद भी नगर निगम की मतदाता सूची खामियों से भरी है।देहरादून नगर निगम की मतदाता सूची में बड़ी बड़ी गड़बड़ी मिली है। लिस्ट में जहां कई नाम गायब है तो कहीं एक नाम तीन बार है। इतना ही…

Read More

निकाय चुनाव में अब तक किस प्रत्याशी ने किया कितना खर्च, जानें कौन है सबसे आगे

देहरादूनः उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं प्रत्याशियों ने कितना खर्च किया है इसका डाटा भी सामने आ गया है। आकंड़ों की माने तो देहरादून नगर निगम प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निकाय है। यहां के मेयर पद के प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा भी सबसे अधिक 30 लाख रुपये तय की गई है। लेकिन आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग की मशीनरी चुनाव खर्च की दूसरी…

Read More

ऋषिकेश में आम आदमी पार्टी ने दिया निर्दलीय मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर को समर्थन

देहरादूनः उत्तराखंड में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में कैंडिडेट जीत की कोशिश के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इनमें तीन मेयर पदों के लिए हो रही टक्कर दिलचस्प हो गई है। ऋषिकेश नगर निगम में कांग्रेस के बागी निर्दलीय दिनेश चंद्र मास्टर ने बीजेपी और कांग्रेस की नीदें उड़ा रखी है। तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी दिनेश चंद्र को अपना समर्थन दे दिया है। और उनको जीत की शुभकामनाएं दी है। वहीं बेरोजगार संघ भी दिनेश चंद्र को समर्थन दिया…

Read More

गर्व के पलः राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सुभाष राणा को किया द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित

देहरादूनः उत्तराखंड के बेटे पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हें शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया है। उन्हें सम्मान मिलने पर प्रदेशभर में खुशी और गर्व की लहर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य प्रमुख लोगों ने राणा को बधाई दी है। बता दें कि सुभाष राणा उत्तराखंड में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी है। वह देश में पैरा शूटिंग टीम के कोच रहे हैं। उन्होंने चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और…

Read More

अब सोशल मीडिया पर MDDA की होगी पैनी नजर, प्रॉपर्टी के धंधेबाजों पर कसेगा शिकंजा

देहरादूनः गूगल हो या फेसबुक या फिर व्हाट्सएप या ओएलक्स, यूट्यूब जैसे ऑनलाइन माध्यम, इन सभी में प्रॉपर्टी के धंधेबाजों की कमी नहीं है। कुछ लोग वैध तरीके से कारोबार कर रहे हैं तो कई फर्जीवाड़े की नीयत से लोगों को जमीन, फ्लैट और मकान दिखा रहे हैं। कृषि भूमि और दूसरों की भूमि या सरकारी भूमि को भी बेचने से गुरेज नहीं किया जा रहा है। ऑनलाइन चल रहे प्रॉपर्टी के कारोबार में भूमाफिया भी नागरिकों की खून-पसीने की कमाई हड़पने के लिए घात लगाए बैठे हैं। हालांकि,एमडीडीए उपाध्यक्ष…

Read More

देहरादून एसएसपी ने इन CO के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, देखें लिस्ट

देहरादून: पुलिस मुख्यालय की ओर से बड़ी संख्या में किए CO के तबादलों के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इन तीन सीओ को अग्रिम आदेश तक संबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि  CO अनुज कुमार को डालनवाला, मनोज असवाल को मसूरी व जगदीश पंत को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी सदर सर्किल खाली चल रहा है। यहां के सीओ अभिनय चौधरी का ट्रांसफर पीटीसी पंतनगर किया गया है।

Read More

टिहरी में अंगीठी बनी दंपत्ति की मौत का कारण, दम घुटने से तोड़ा दम

टिहरीः पहाड़ में जहां एक ओर इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं ठंड से बचाव के लिए लोग अंगीठी का सहारा ले  रहे हैं, लेकिन ये अंगठी एक दंपत्ति की मौत का कारण बन गई है। बताया जा रहा है कि टिहरी के थाना घनसाली क्षेत्र के अंर्तगत पट्टी कोटी फैगुल के ग्राम पंचायत द्वारी में कमरे के अंदर अंगीठी के धुंए से दम घुटने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई है। ये भी पढ़ेंः उत्तर भारत में कोल्ड डे का अलर्ट, उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके…

Read More

क्या सिर्फ वोट बैंक हैं मलिन बस्तियां, आखिर कब तक रहेंगी मलिन?

देहरादून: उत्तराखंड बनने के बाद से ही राज्य की सैकडों मलिन बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों के मन में एक ही सवाल तैरता रहा है कि आखिरकार उन्हें कब मालिकाना हक मिलेगा जिसके चलते वह अपने घर के मालिक बन पायेंगे। चौबीस साल से लाखों मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग सियासत की नाव में सवार हो रखे हैं लेकिन उन्हें अपनी मंजिल आज तक हासिल नहीं हो पाई है जिससे सवाल पनप रहे हैं कि क्या मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग राजनीतिक दलों का वोट बैंक बनकर…

Read More

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का गोल्डन चांस, जानें योग्यता और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

IAF Agniveer Bharti 2025 : अगर आप भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देशसेवा करना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास अग्निवीर बनने का गोल्डन चांस है। बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना (IAF) उत्तराखण्ड, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों से अग्निवीरवायु के रूप में योग्य युवाओं (पुरुष और महिला) का चयन हेतु ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रही है। आइए जानते है इस भर्ती के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकता है। कौन कैसे कर सकता है भर्ती के लिए…

Read More