उत्तराखंड में आज से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं। लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आज (बृहस्पतिवार) की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
Read MoreCategory: मौसम
पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी; जानें आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भीषण बर्फबारी भी हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, बिहार और बंगाल समेत ज्यादातर मैदानी राज्यों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से धूप खिलेगी और दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे की स्थिति…
Read Moreदो दिन बाद बंद होगी पहाड़ों पर बर्फबारी; गलन से मिलेगी राहत, पारा धीरे धीरे बढ़ेगा
पिछले सप्ताह से जारी पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन बाद से कम होना शुरू हो जाएगा। इसके चलते पहाड़ों पर होने वाली न सिर्फ बर्फबारी रुकेगी बल्कि दिन और रातों के पारे में भी धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक साथ तीन विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी अभी मंगलवार तक जारी रह सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के भी आसार मंगलवार तक बने हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल रविवार के लिए उत्तर भारत के सभी राज्यों के लिए ऑरेंज…
Read Moreगंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, चकराता में सीजन का पहला हिमपात
उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदल गया है। तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश। वहीं, मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में…
Read Moreअभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीर में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। कोहरे और शीतलहर के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के कारण खराब दृश्यता के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने के कारण यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) पर इंतजार करते देखा गया। दिल्ली हवाईअड्डे ने घने कोहरे के कारण उड़ान परिचालन में…
Read Moreधूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी हवाएं कर रही परेशान
उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। आज गुरुवार को राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। हालांकि कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलता गया। पहाड़ों की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है। यहां दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली हुई है। हरिद्वार में सुबह हल्का कोहरा छाया…
Read Moreउत्तराखंड ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार मैदान में बढ़ने लगी ठंड
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम…
Read Moreउत्तराखंड हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे की चेतावनी
उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज (सोमवार) को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उधर रविवार को भी दून…
Read Moreयमुनोत्री में हुई बर्फबारी, सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। यमुनोत्री में बर्फबारी यमुनोत्री धाम…
Read Moreउत्तराखंड: आज मौसम लेगा करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शुक्रवार से मौसम करवट ले सकता है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश…
Read More