उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी: प्रदेश में लागू हुई आदर्श आचार सहिंता, हरिद्वार जिला शामिल नहीं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत समय-सारणी, 12 जिलों में होंगे ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने आज एक अहम अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में पंचायत चुनाव 2025 की घोषणा की है। यह चुनाव दो चक्रों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ग्राम पंचायतों के सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव की समय-सारिणी राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार ने संविधान के अनुच्छेद…

Read More

राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून में शराब की दुकानों और बार पर सख्ती, 3 दिन रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध।

राजपुर रोड और कैनाल रोड क्षेत्र में राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए, प्रशासन ने कानून व्यवस्था के तहत उठाए विशेष कदम राष्ट्रपति आशियाना के पास बंद रहेंगी शराब की दुकानें और बार विशेष सवांददाता: देहरादून प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति आशियाना, राजपुर रोड में आगमन को लेकर कानून और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक विशेष आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत ब्रहमकमल चौक (अजन्ता चौक) से मसूरी डायवर्जन और सम्पूर्ण कैनाल रोड क्षेत्र में स्थित सभी विदेशी और देशी शराब की दुकानें तथा सभी…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय दौरे को लेकर देहरादून तैयार: कार्यक्रम, सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान जारी।

देहरादून पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु, जनसंपर्क और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में होंगी शामिल राजपुर रोड पर आधुनिक सार्वजनिक पार्क और राष्ट्रपति निकेतन की रखेंगी आधारशिला देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जून से देहरादून के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। यह उनका उत्तराखंड का दूसरा दौरा होगा। वे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मु 132 एकड़ भूमि पर बनने वाले सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। यह पार्क…

Read More

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में सहकारिता विभाग में नए पद को मंजूरी, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय।

सहकारिता, पशुपालन और धार्मिक पर्यटन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई विभागों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से मीडिया को निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट ने सहकारिता विभाग में उप निबंधक (ऑडिट) के लेवल 11 के एक निसंवर्गीय पद को 5 वर्षों के लिए सृजित करने को मंजूरी दी है। यह कदम विभागीय कार्यों को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने…

Read More

पौड़ी जिले के पाबौ क्षेत्र को मिली नई सड़क परियोजना, सीएम धामी ने 38 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।

पौड़ी, चमोली, नैनीताल और गंगोलीहाट में सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बजट में भी की गई बढ़ोतरी देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए लगभग ₹38 करोड़ से अधिक की धनराशि के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। इनमें सड़क निर्माण, पुल निर्माण, विद्यालयों की सहायता और अग्निशमन सेवाओं का विस्तार प्रमुख रूप से शामिल हैं। पौड़ी जिले के पाबौ क्षेत्र को मिली नई सड़क…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री धामी की भेंट, उत्तराखंड के विकास प्रस्तावों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया।

उत्तराखंड निवेश उत्सव में अमित शाह को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण, आपदा राहत और साइबर सेंटर सहित कई योजनाओं पर हुई चर्चा नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और राज्य के औद्योगिक, सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचे से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों से उन्हें अवगत कराया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के MoU पर…

Read More

गणेश जोशी चौतरफा घिरे, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट की सख्ती।

23 जुलाई तक काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश, हाईकोर्ट ने भी कसा शिकंजा राजनीतिक सफर के साथ बढ़ती संपत्ति पर उठा सवाल देहरादून: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अब कानूनी घेरे में आ गए हैं। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दाखिल आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक काउंटर एफिडेविट (जवाबी हलफनामा) दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिसमें उन्हें यह बताना होगा कि उन्होंने 9 करोड़ रुपये की संपत्ति आखिर कैसे अर्जित की। 15 साल में…

Read More

उत्तराखंड कृषि मेला टेंडर घोटाला: स्थानीय ठेकेदारों की अनदेखी, बाहरियों को मिला काम।

देहरादून के गरिमा ग्राउंड में प्रस्तावित एग्री मित्र उत्तराखंड 2025 कृषि मेले को लेकर, टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल टेंडर से पहले शुरू हुआ काम, उजागर हुई बड़ी लापरवाही देहरादून: गढ़ी कैंट स्थित गरिमा ग्राउंड में प्रस्तावित एग्री मित्र उत्तराखंड 2025 कृषि मेला अब विवादों में घिर गया है। 11 जून को रात 9:30 बजे टेंडर खुलना था, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से 9 जून से ही मैदान में जेसीबी और मजदूर काम पर लग गए थे। सवाल यह उठता है कि जब टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, तो काम…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न: महिलाओं, बच्चों और राज्य विकास से जुड़े अहम फैसलों पर लगी मुहर।

उत्तराखंड में जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, और महिला-बाल सहायता को लेकर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई राज्य कैबिनेट बैठक में प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में महिला एवं बाल सहायता, खनन प्रबंधन, जैव प्रौद्योगिकी, बाढ़ सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक नीतिगत बदलावों को मंजूरी दी गई। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की संरचना में बड़ा बदलाव कैबिनेट ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद की विभागीय संरचना में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस…

Read More

Big Breaking: देहरादून में भाजपा नेता रोहित नेगी की हत्या के दोनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश सीमा पर पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़, दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली; AIIMS में भर्ती भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस पर था दबाव देहरादून: सेलाकुई क्षेत्र में सोमवार देर रात भाजपा नेता रोहित नेगी की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजहर त्यागी और उसके साथी आयुष उर्फ सिकंदर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुरकाजी इलाके में की गई। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने…

Read More