दून पुलिस ने नाबालिग वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश, 4 नाबालिग हिरासत में और 1 गिरफ्तार।

राजधानी देहरादून में सक्रिय था वाहन चोरों का गिरोह, चुराई गई 4 मोटरसाइकिलें बरामद विशेष सवांददाता: देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग गैंग का पर्दाफाश किया है। चार नाबालिगों को संरक्षण में लेते हुए एक बालिक आरोपी यश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। गैंग के पास से तीन बुलेट और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई हैं। इन मोटरसाइकिलों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया था और इन्हें सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में बेचने की योजना…

Read More

उत्तराखंड के सबसे बड़े LUCC चिटफंड घोटाले की, अब होगी सीबीआई जांच।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी, देशभर में 189 करोड़ की ठगी का मामला 92 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सीबीआई को सौंपा गया देहरादून: उत्तराखंड में हुए LUCC चिटफंड घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को सीबीआई को हस्तांतरित करने की अनुमोदना दे दी है। आरोप है कि एक फर्जी सहकारी समिति बनाकर उत्तराखंड समेत देशभर में करीब 189 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। LUCC नाम की चिटफंड कंपनी ने राज्य के दूरस्थ पहाड़ी गांवों…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाले पर मुख्यमंत्री धामी सख्त: 92 शिक्षण संस्थाएं जांच के घेरे में, मुख्यमंत्री ने दिए SIT जांच के निर्देश।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर पंजीकृत कुछ शिक्षण संस्थाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि के गबन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ संस्थाएं जिनमें मदरसे, संस्कृत विद्यालय और निजी स्कूल शामिल हैं, ने छात्रों की संख्या, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज फर्जी दिखाकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्राप्त की। 2021-22…

Read More

बड़ी खबर: देहरादून में इंस्टाग्राम से चल रहा था धर्मांतरण रैकेट, दूसरे समुदाय के 5 लोगों पर केस दर्ज।

21 वर्षीय युवती को ऑनलाइन बरगला रहे थे आरोपी, युवती के पिता की सतर्कता से हुआ रैकेट का खुलासा रानीपोखरी में छांगुर गिरोह का पर्दाफाश, 5 के खिलाफ केस दर्ज देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने रानीपोखरी क्षेत्र में छांगुर गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यह गिरोह युवाओं का धर्मांतरण कराने की साजिश में शामिल था। मामले में अब्दुल रहमान, अबु तालिब, अयान, अमन और श्वेता के नाम सामने आए हैं। यूपी एटीएस पहले ही अब्दुल रहमान को पूछताछ के लिए ले…

Read More

ऋषिकेश फायरिंग कांड: तीन हमलावर पुलिस की गिरफ्त में, देसी तमंचे और कारतूस बरामद।

पुराने विवाद ने ली खतरनाक शक्ल, बैराज रोड पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन शूटरों को दून पुलिस ने दबोचा ऋषिकेश: ऋषिकेश के बैराज रोड पर 12 जुलाई को हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने तीन शातिर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। जानिए क्या था पूरा मामला शिव विहार…

Read More

देहरादून: ज़मीनी रास्ते के विवाद में सगे भाई की हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार।

पटेलनगर क्षेत्र के गोरखपुर में रास्ते को लेकर हुए झगड़े ने ले ली एक जीवन की बलि, SSP के निर्देश पर पुलिस ने 48 घंटे में किया आरोपियों को गिरफ्तार देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के गोरखपुर इलाके में दो सगे भाइयों के बीच ज़मीनी रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हुआ। मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 13 जुलाई की है, जब मृतक पप्पू निवासी गोरखपुर चौक, अपने भाई राजू और…

Read More

दून पुलिस की सख्ती: नाबालिक लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने वाले फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

महिला और बाल अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी देहरादून पुलिस नाबालिग लड़कियों को भगाने के मामले में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी देहरादून: सहसपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती और उसकी सहेली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त भारत निषाद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में एक अन्य अभियुक्त मोहित जैन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दिनांक 16/06/2025 को रामपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सहसपुर में तहरीर दी गई थी कि…

Read More

ढोंगी बाबाओं पर दून पुलिस का शिकंजा 34 गिरफ्तार, अब तक 82 फर्जी साधु पकड़े गए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर “ऑपरेशन कालनेमि” की बड़ी सफलता देवभूमि में ढोंगियों का पर्दाफाश, तीसरे दिन 34 फर्जी साधु गिरफ्तार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में चल रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत दून पुलिस ने तीसरे दिन 34 फर्जी साधुओं को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी लोग साधु-संतों का भेष धारण कर आस्था के नाम पर ठगी कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इनमें से 23 आरोपी अन्य राज्यों से आए थे और 11 स्थानीय स्तर पर सक्रिय थे। महिलाओं…

Read More

लखनऊ में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: 15 से अधिक नाबालिग लड़कियों को बेचे जाने का खुलासा।

राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात तक फैला था नेटवर्क, “ब्लाइंड मैरेज” और गुलामी के लिए होती थी बिक्री लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 15 से अधिक नाबालिग लड़कियों को झांसा देकर विभिन्न राज्यों में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से मानव तस्करी के एक खतरनाक जाल का खुलासा हुआ है, जो अब तक अंधेरे में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य गरीब और पिछड़े तबके की लड़कियों को बहला-फुसलाकर…

Read More

“ऑपरेशन कालनेमि” की बड़ी सफलता: देहरादून पुलिस ने पकड़े 25 ढोंगी बाबा, बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान, SSP अजय सिंह खुद सड़क पर उतरे – धर्म के नाम पर धोखा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन देहरादून: उत्तराखंड में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद शुरू किए गए इस अभियान में पुलिस ने धर्म का चोला ओढ़े ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत देहरादून में एक बांग्लादेशी नागरिक को बाबा के भेष में पकड़ा…

Read More