राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में सम्मान विशेष सवांददाता: नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशभर के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उत्तराखण्ड की पहली महिला प्रधानाध्यापिका जिन्हें मिला राष्ट्रीय सम्मान डॉ. मंजू बाला को यह सम्मान त्रिभाषा तकनीक को…
Read MoreAuthor: Nanda Path Express Nanda Path Express
उत्तराखंड आपदा से ₹5700 करोड़ का नुकसान, केंद्र से मांगा आर्थिक पैकेज।
राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, 5702 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाया है। राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर ₹5702.15 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की मांग की है। प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आरके सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय अफसरों को मसौदा सौंपा। इसमें बताया गया कि आपदा से कई विभागों को सीधा नुकसान हुआ है।…
Read Moreदून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।
कुल्हाल निवासी की तहरीर पर पुलिस ने दिखाई तत्परता देहरादून: जनपद के विकासनगर क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। वादी, निवासी कुल्हाल ने थाना विकासनगर में तहरीर दी थी कि रात में उनका ट्रैक्टर (संख्या: UK-16-G-0203) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। इस पर थाना विकासनगर में मुकदमा संख्या 250/2025, धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया। घटना के अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस ने…
Read Moreचमोली में गूंजा भक्ति का स्वर, थैंग गांव में सुनंदा दशमी मेले का भव्य आयोजन।
श्रद्धालुओं ने मां सुनंदा की पूजा-अर्चना कर मांगी मनौतियां चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद के थैंग गांव में पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ा सुनंदा दशमी मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मां सुनंदा की विशेष पूजा-अर्चना कर अपने और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आसपास के गांवों — चांई, भर्की और थैंग के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। लोगों ने पारंपरिक ढंग से मां सुनंदा की पूजा की और मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का…
Read Moreसाइबर ठगों ने महिला को दिखाए 24 एफआईआर के फर्जी दस्तावेज, 4 लाख रुपये हड़पे।
कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर एक महिला को वीडियो कॉल पर डराया और 24 एफआईआर दर्ज होने का झांसा देकर 4 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हवेली बाग निवासी क्रिस्टल शर्मा पत्नी विजय गुप्ता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आया।…
Read Moreलक्सर आपदा क्षेत्र पहुँचे CM धामी, ट्रैक्टर से किया स्थलीय निरीक्षण – हर प्रभावित परिवार को मिलेगी मदद।
भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से संकट में हरिद्वार हरिद्वार: राज्य में जारी भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा ने हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालात का जायज़ा लेने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर से जलमग्न इलाकों का निरीक्षण किया और सीधे प्रभावित परिवारों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी…
Read More10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर हुआ अपहरण | हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात।
ट्यूशन जाते समय मनचले ने जबरन उठाया, बाद में नैनीताल रोड पर छोड़ा हल्द्वानी: शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10वीं कक्षा की छात्रा से कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा युवक तब बेकाबू हो गया जब छात्रा के पिता ने विरोध किया। आरोपी ने अपने साथी संग छात्रा का अपहरण कर लिया और कुछ देर बाद नैनीताल रोड पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, नैनीताल रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी शनिवार शाम रोजाना की तरह ट्यूशन जा रही थी। इसी…
Read Moreउत्तराखंड में अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी।
अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान देहरादून: मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपद के कई इलाकों में अगले 3 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। धारी, कालाढूंगी, रामगढ़, कोटाबाग, रानीखेत, मुक्तेश्वर और जागेश्वर धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा, गदरपुर, खटीमा और सितारगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में भी गरज, बिजली और मध्यम से तीव्र वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने…
Read Moreसीएम धामी का मास्टर स्ट्रोक: अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 10% आरक्षण।
उत्तराखंड सरकार ने जारी की “अग्निवीर क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025” देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वादे को निभाते हुए सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तराखंड के सरकारी विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से इस संबंध में “अग्निवीर क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025” विधिवत जारी कर दी गई। इसे भी पढ़ें: आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी पहुंचे सीएम धामी, अस्थाई झील का किया निरीक्षण – पीड़ितों को हर संभव मदद का…
Read Moreबादल फटने से हड़कंप: चौबीस घंटे अलर्ट रहें अधिकारी – CM धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल ली बैठक देहरादून: रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में बादल फटने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों से फोन पर बात की और राहत-बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आपदा प्रबंधन पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति तत्काल…
Read More