शर्मनाक: टिहरी के जौनपुर ब्लॉक में चिफल्डी गदेरा जेसीबी से पार करने पर मचा हड़कंप, सरकार की हुई किरकिरी।

पूर्व में स्वीकृत पुल निर्माण पर बारिश ने डाला ब्रेक, अब बनेगा 48 मीटर स्पान का नया पुल जौनपुर: टिहरी के जौनपुर ब्लॉक में चिफल्डी गदेरा जेसीबी से पार करने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। टिहरी के जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि जौनपुर ब्लॉक के चिफल्डी गदेरे पर पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY-2) के अंतर्गत 30 मीटर स्पान का स्टील पुल बनाया जाना था। लेकिन अगस्त 2024 में आई भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से नदी का जलस्तर बढ़ गया और निर्माणाधीन पुल की…

Read More

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया नेतृत्व।

संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से भाजपा ने एक बार फिर महेंद्र भट्ट को सौंपी कमान देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लेते हुए महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारियों के दृष्टिगत पार्टी की रणनीतिक योजना का हिस्सा माना जा रहा है। महेंद्र भट्ट ने दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा की कमान मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून, विशेष संवाददाता: उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रास्ते में रुके हुए यात्रियों के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की पूरी व्यवस्था…

Read More

Big Breaking: भारी बारिश के चलते सरकार ने की, चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का एहतियाती कदम, आगे का निर्णय कल लिया जाएगा देहरादून, उत्तराखंड: राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने जानकारी दी कि वर्तमान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की जानमाल की…

Read More

ऋषिकेश में स्कूटी चोरी का खुलासा: दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की गई स्कूटी और मोबाइल बरामद।

श्यामपुर में हुए झगड़े के बाद हुई थी स्कूटी चोरी, मंसा देवी फाटक से पकड़े गए आरोपी ऋषिकेश (देहरादून): कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में स्कूटी चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद दिनों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। श्यामपुर में झगड़े के बाद चोरी हुई स्कूटी घटना के अनुसार वादी श्री सागर दंवाण पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह दंवाण निवासी ऋषिकेश का श्यामपुर क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों से…

Read More

Big Breaking: बदरीनाथ हाईवे पर मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध, यात्रियों को सुरक्षित जगह रुकने की दी सलाह।

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में भारी बारिश से बाधित हुआ यातायात, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने का अनुरोध चमोली/रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बदरीनाथ धाम की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जनपद के भनेरपानी, पीपलकोटी और नंदप्रयाग क्षेत्रों में भारी मलबा और पत्थर गिरने के कारण बाधित हो गया है। इन क्षेत्रों में सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे यात्रा अस्थायी रूप से ठप हो गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ओर यात्रा कर रहे…

Read More

हाईकोर्ट द्वारा स्थगन आदेश समाप्त करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की संशोधित चुनाव तिथियां, हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों में होंगे पंचायत चुनाव।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगा मतदान देहरादून: उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर जारी स्थगन आदेश को समाप्त कर दिए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। अब प्रदेश के 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा शुरू हुई प्रक्रिया रिट याचिका संख्या 400 (एम.बी.)/2025 में स्थगन आदेश…

Read More

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री धामी ने जनता से की सतर्क रहने की अपील।

UKPSC PCS परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने का सुझाव राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जनता को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। UKPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों के लिए…

Read More

राजस्व वसूली में लापरवाही पर यूपीसीएल अधिकारी निलंबित, कर्णप्रयाग कार्यालय से किया गया संबद्ध।

मुख्यमंत्री धामी की सख्त कार्यशैली के तहत हुई कार्रवाई, प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया सख्त कदम राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड में जवाबदेही तय करने और प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक और सख्त कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कड़ी कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासनिक दृष्टिकोण के तहत उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के उपखंड अधिकारी (दोराहा, बाजपुर) ललित मोहन को राजस्व वसूली में लापरवाही और अत्यंत खराब प्रदर्शन के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। काशीपुर व…

Read More

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं: सीएम धामी।

गंगा, कोसी और कल्याणी नदी के किनारे अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सरकार का रुख और सख्त हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने, फर्जी दस्तावेज बनाने या हेराफेरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य भर में अतिक्रमण…

Read More