देहरादून/ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने पर शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद की 219 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी को पांच वर्ष से अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनता…
Read MoreAuthor: nandapathexpress
मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…
देहरादून 3 जुलाई। पर्यटन नगरी मसूरी में प्रस्तावित मेट्रो रोपवे परियोजना को गति देने के लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे स्टेशनों और संबंधित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण की शुरुआत लाइब्रेरी चौक से हुई, जहां अधिकारियों ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं, सुशासन मॉडल और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला राज्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का उत्तराखंड भ्रमण राज्य की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को समझने…
Read Moreनियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
देहरादून, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों सहित कुल 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा…
Read More₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
नई दिल्ली 30 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितीन गडकरी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक में उत्तराखंड की सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिसमें राज्य को लगभग ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं के लिए सहमति मिली। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक महत्ता, पर्यटन, तीर्थाटन और आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क विकसित करने की…
Read More2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे…
देहरादून 30 जून। मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए उत्तराखंड में 2 जुलाई को अब तक की सबसे व्यापक राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर सभी 13 जिलों के 66 चिन्हित स्थलों पर यह अभ्यास किया जाएगा, जिनमें अधिकांश नए स्थान शामिल हैं। मॉक ड्रिल की तैयारियों का अंतिम आकलन मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान किया गया। इस दौरान…
Read Moreधामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार एक बार फिर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरू करने जा रही है। 4 जुलाई से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री धामी का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने…
Read Moreलोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है।…
Read Moreमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
रामनगर, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रामनगर आगमन पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने उनके साथ सेल्फी तथा समूह फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी…
चंपावत, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को स्वास्थ्य एवं पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री एमआरआई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार सुबह 9:15 बजे एसएसबी हेलीपैड, चंपावत में होगा। इसके बाद वह सुबह 9:30 बजे एमआरआई सेंटर पहुंचेंगे, जहां एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे तथा संबंधित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे…
Read More