देहरादून 28 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड)’ को फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सहित अन्य इमर्जिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल छात्रों को लर्निंग बाय डूइंग के सिद्धांत पर आधारित बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से छात्र न केवल आधुनिक तकनीकों में व्यावहारिक ज्ञान…
Read MoreAuthor: nandapathexpress
संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
बागेश्वर: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जनपद बागेश्वर में हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह नुमाइशखेत मैदान में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ दायित्व भी प्रदान किए हैं, जिनका ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भरत मंदिर, ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 – मैथिली ठाकुर नाइट में सम्मिलित हुए। गंगा के पावन तट पर आयोजित इस भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पतित-पावनी मां गंगा के श्रीचरणों में नमन करते हुए कहा कि मधुबनी की शान, भजनों एवं लोकगीतों की स्वर साधिका तथा देश की सबसे युवा विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर जैसी…
Read Moreगणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण
देहरादून :राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से मनाने हेतु राजधानी देहरादून में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य मंच सहित प्रत्येक ब्लॉक में माननीय अतिथियों, माननीय विधायकों, दायित्वधारियों एवं गणमान्य नागरिकों के सुगम आगमन तथा बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,…
Read Moreराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026 से…
भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी के अवसर पर देहरादून के लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में जनपद रुद्रप्रयाग को ‘State Best Electoral Practices Award–2026’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्री-एसआईआर (Pre-Special Intensive Revision) के दौरान मतदाताओं के सुव्यवस्थित, सटीक एवं तकनीकी आधार पर किए गए मैपिंग कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जनपद को यह सम्मान मिला। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को मंच पर सम्मानित किया…
Read Moreवर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान पंडित पुरुषोत्तम गौड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ अन्य ज्योतिष आचार्यों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्राचीन और दिव्य ज्ञान में छिपे वैज्ञानिक रहस्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का अद्भुत प्रयास है। इस पहल से निकलने वाला निष्कर्ष मानव जीवन और सामाजिक समस्याओं के निराकरण के साथ राष्ट्र…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक निर्णयों के परिणामस्वरूप नैनीताल जनपद की बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातीघाट) परियोजना तेजी से अपने निर्णायक चरण की ओर अग्रसर है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने नैनीताल भ्रमण के दौरान इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी यात्रा एवं पर्यटन सीजन से पूर्व बाईपास मार्ग को पूर्ण कर यातायात के लिए खोलना सुनिश्चित…
Read Moreजन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 जनवरी 2026 को न्याय पंचायत सारी के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।…
Read Moreअब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता के द्वार तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप आयोजित कैम्प राज्य में सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं। आज प्रदेशभर में कुल 17 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 9,674 नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। इन कैम्पों के माध्यम से आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ प्रशासन के समक्ष रखीं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं…
Read More