हरबजवाला से निकली “तिरंगा सौर्य सम्मान यात्रा”, शहीदों और सैनिकों के सम्मान में ग्रामवासियों की अनूठी पहल।

सेना के शौर्य को समर्पित, समाज की शक्ति को एकत्रित करने वाली प्रेरणादायक यात्रा

देहरादून: हरबजवाला-नीलवाला क्षेत्र में एक विशेष “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई। जिसमें सभी ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लियाआयोजन का प्रमुख उद्देश्य सैनिकों को सम्मान देना और समाज में उनके प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को सशक्त बनाना था।

स्वच्छता और सेवा का संगम – मुख्यमंत्री राहत कोष में दान

इस यात्रा से पहले ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया और उसके पश्चात द्रव्य दक्षिणा (दान राशि) एकत्रित कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए वार्ड 89 की पार्षद प्रिया वर्मा को सौंप दी। इस नेक कार्य में भाग लेकर सभी ग्रामवासी खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे थे, क्योंकि वे एक नेक कार्य में सहभागी बने।

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: उत्तराखंड में महिला और युवक मंगल दलों को बड़ी सौगात, अब सालाना मिलेंगे 5000 रुपये।

सैनिकों को समाज की शक्ति से जोड़ने की पहल

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था –

  • शहीदों और सैनिकों को समाज की ओर से सम्मान और सहयोग देना
  • युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के प्रति आदरभाव को जागृत करना।
  • हिंदू रक्षा दल एवं स्थानीय संस्थाओं द्वारा सैन्य बलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना।

समाजसेवियों और गणमान्यजनों की उपस्थिति

इस तिरंगा शौर्य यात्रा में क्षेत्र के कई सम्मानित व्यक्तियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • पीआर राकेश कुमार
  • मनोहर लाल 
  • अनुपमा नंदगिरी
  • शिवोहम बाबा
  • विपिन गुरुंग
  • डीबी गुरुंग
  • समाजसेविका अंजना कुनियाल
इसे भी पढ़ें: देहरादून में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन, सीएम ने कहा- “ऑपरेशन सिंदूर” ऐतिहासिक विजय को समर्पित।

इन सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बनाया।

Related posts