हरिद्वार के भेल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार देखने पर क्लास में छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचा दिया। शोर सुनकर सुन कर शिक्षिका सुनीता रानी ने साहसिक तरीके से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए।स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । हालांकि टीम के पहुंचने तक मादा गुलदार जा चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था स्कूल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई।
Related posts
-
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए... -
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
देहरादून 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ भीमराव... -
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
देहरादून 14 अपने। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में...