मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में वशिष्ठ गुफा के पास नहाने के दौरान एक टूरिस्ट गाइड गंगा में बह गया। यह हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया हैरविवार की दोपहर मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास लखनऊ निवासी 23 वर्षीय टूरिस्ट गाइड ईशान कुछ पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा। पर्यटक गंगा किनारे घूमने लगे तो ईशान नहाने के लिए गंगा में उतर गया। अचानक ईशान का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा की तेज धाराओ में बहने लगा।युवक को गंगा में बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ईशान तपोवन स्थित एक कॉटेज में रहता है। घटना की जानकारी ईशान के परिजनों को दे दी है। गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Related posts
-
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
देहरादून 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय... -
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
देहरादून, 17 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग... -
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए...