देहरादून में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास एक शादी की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कार संख्या Uk07DP-5100 पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। पुलिस चौकी आशा रोड़ी से करीब 200 मीटर पहले कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल संख्या Up-11BF-6817 से हो गई। बाइक पर दो लोग सवार थे जो सहारनपुर की ओर जा रहे थे।इस दौरान दोनों वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में गिर गए। घटना में घायल बाइक सवार महिला और पुरुष व कार सवार पंडित को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पंडित का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन व चालक को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया
Related posts
-
माँ नंदा देवी ऐतिहासिक बड़ी जात के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण
नंदापथ एक्सप्रेस : नंदा देवी ऐतिहासिक ‘बड़ी जात’ के लिए मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रण, 5 सितंबर... -
सीएम धामी ने हरिद्वार से बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का... -
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन...