नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने हमला कर एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। हाथी ने झोपड़ी में बनी एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के लिए नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि घटना राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क की है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया
Related posts
-
माँ नंदा देवी ऐतिहासिक बड़ी जात के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण
नंदापथ एक्सप्रेस : नंदा देवी ऐतिहासिक ‘बड़ी जात’ के लिए मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रण, 5 सितंबर... -
सीएम धामी ने हरिद्वार से बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का... -
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन...