अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज रात से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 29 जनवरी तक देखने को मिलेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात से एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मैदान से पहाड़ तक बारिश होगी तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी जोरदार सर्दी पड़ेगी।
Related posts
-
सीएम धामी ने हरिद्वार से बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का... -
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन... -
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर...