आईजी गढ़वाल रेंज ने सभी जिलों को आगामी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन मौजूद होने चाहिए। शहर और देहात क्षेत्र में अभी से ही सघन चेकिंग शुरू कर दी जाए। भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय करने के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।आईजी रेंज ने शनिवार को सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। उन्होंने कहा कि रेलेव स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, स्नान घाटों आदि पर पुलिस का कड़ा पहरा होना चाहिए। दिन और रात में लगातार गश्त की जाए। चेक पाेस्ट पर चेकिंग के साथ संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जाए। पुलिस अधिकारियों को चाहिए कि वह अपने अधीनस्थों से लगातार संवाद बनाएं। ताकि, पल-पल की जानकारी साझा की जा सके।महत्वपूर्ण स्थानों पर मेटल डिटेक्टर व एंटी सबोटाज चेकिंग की कार्रवाई को कहा।आईजी ने कहा कि हर साल स्कूलों, राजकीय कार्यालयों आदि में ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रम होते हैं। इन आयोजन स्थलों में कितनी भीड़ आने वाली है, इसका आकलन समय से कर लिया जाए। ताकि, यहां समुचित सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध पहले ही पूरे कर लिए जाएं।
Related posts
-
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज... -
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क…
देहरादून, 12 जून। जिला प्रशासन ने गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए संवेदनशील... -
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड :…
देहरादून, 13 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...