प्रदेश में पिछले तीन दिन से बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानों तक में महसूस किया जा रहा है।ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। जिस ओर नजर दौड़ाओ सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिख रही है। शुक्रवार को चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। देहरादून समेत कई निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। नैनीताल में भी बर्फबारी हुई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ गई। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश-बर्फबारी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सर्द हवाओं से समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।धनौल्टी में भी बर्फबारी के बाद विहंगम नजारे दिख रहे हैं। यहां भी शुक्रवार देर रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फबारी की उम्मीद लेकर धनौल्टी पहुंचे पर्यटक बर्फ में मस्ती करते नजर आए। शनिवार को यहां पर्यटकों की खूब भीड़ देखी गई। वहीं उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। बर्फबारी के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झाला से लेकर गंगोत्री के बीच बंद हो गया है। चमोली में आसमान में बादल छाए रहे, इसी तरह रुद्रप्रयाग में भी कंपकंपी बढ़ गई है। बीते दिन जोशीमठ के आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जिससे राहत शिविरों में रह रहे लोग परेशान दिखे। अब मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।शुष्क मौसम के बीच मैदानों में बर्फबारी, घना कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, नैनीताल मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने से शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मैदानों में तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज किए जाने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आगामी कुछ दिन तक जिले में शीतलहर व कड़ाके की ठंड की संभावना है।
Related posts
-
यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
यमकेश्वर 20 अप्रैल । वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह... -
जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
देहरादून 20 अप्रैल। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आयोजित जनदर्शन ,जनता दरबार में जिलाधिकारी... -
सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
टिहरी 20 अप्रैल। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त...