साल के पहले दिन प्रदेशवासियों को 87 जिम और सात पार्कों की सौगात मिली। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास भी किया। रविवार को मंत्री अग्रवाल ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से 102 निकायों में 409.14 लाख की लागत के 74 ओपन जिम का शिलान्यास और 87 जिम का लोकार्पण किया।उन्होंने 286.55 लाख की लागत से बनने वाले सात पार्कों का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ओपन जिम और पार्क शरीर की संरचना को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज नशे ने अपने पैर पसार दिए हैं, हमें इसकी चेन को तोड़ना होगा। इसके लिए सरकार ने ओपन जिम और पार्क खोलने का फैसला किया है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2025 तक प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसमें जन सहभागिता जरूरी
Related posts
-
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज... -
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क…
देहरादून, 12 जून। जिला प्रशासन ने गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों के लिए संवेदनशील... -
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड :…
देहरादून, 13 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...