पिछले कई दिनों से वन अनुसंधान संस्थान में मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ दिख रही है। बता दे कि सुरक्षा को देखते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार ने 15 जनवरी तक परिसर में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।हालांकि रजिस्ट्रार एसके थॉमस ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर परिसर के जंगलों में घूम रही मादा गुलदार को बच्चों समेत पकड़कर संस्थान से बाहर जंगल में छोड़ने की अपील की है। बता दें कि वन अनुसंधान संस्थान में काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक घूमने आते हैं,बताया जा रहा है कि कई लोगों ने मादा गुलदार को बच्चों के साथ परिसर के आसपास घूमते देखा है। हालांकि अब तक मादा गुलदार ने किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। इसकी जानकारी संस्थान के निदेशक और रजिस्ट्रार को मिली तो उन्होंने एहतियाती कदम उठाते हुए उक्त फैसला लिया
Related posts
-
माँ नंदा देवी ऐतिहासिक बड़ी जात के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण
नंदापथ एक्सप्रेस : नंदा देवी ऐतिहासिक ‘बड़ी जात’ के लिए मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रण, 5 सितंबर... -
सीएम धामी ने हरिद्वार से बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का... -
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन...