नैनीताल के रामनगर में हाईवे पर सोमवार रात बाघ ने एक विक्षिप्त को शिकार बना लिया। रात से ही वन कर्मियों की टीम विक्षिप्त की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, धनगढ़ी नाले से मोहन की ओर कुछ दूरी पर सोमवार की रात 7:30 बजे के आस पास एक बाघ ने सड़क किनारे एक विक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गया।सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम रात में विक्षिप्त की तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोक दिया। वहीं, आज सुबह से ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज, रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के वन कर्मियों के साथ जंगल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि तलाशी के दौरान विक्षिप्त के कपड़े मिल चुके हैं, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। फिलहाल तलाश जारी है।
Related posts
-
जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
देहरादून 20 अप्रैल। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आयोजित जनदर्शन ,जनता दरबार में जिलाधिकारी... -
सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
टिहरी 20 अप्रैल। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त... -
यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
यमकेश्वर 20 अप्रैल । वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...