उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती(24) सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था। युवती की आत्महत्या की सूचना से मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया।मौके पर मौजूद लोगाें ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related posts
-
टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…
देहरादून। आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए... -
सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…
देहरादून, 16 फरवरी । कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित... -
राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम
देहरादून। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों...