त्योहारी सीजन में सस्ता होगा सामान और सेवाएं देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 22 सितंबर 2025 से प्रमुख उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं पर संशोधित जीएसटी दरें लागू करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, ज्यादातर वस्तुओं और सेवाओं की दरों में कमी की गई है, जिससे आगामी त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: उत्तराखंड में विकास और राहत कार्यों के लिए सीएम धामी ने दी करोड़ों की मंजूरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री…
Read MoreMonth: September 2025
खुशखबरी: उत्तराखंड में विकास और राहत कार्यों के लिए सीएम धामी ने दी करोड़ों की मंजूरी।
शहरी विकास को मिलेगा नया आयाम, 12 नगर निकायों में बनेंगे “देवभूमि रजत जयंती पार्क” देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 12 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों के निर्माण हेतु 13 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन पार्कों के निर्माण से नगर निकायों में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर मनोरंजन व स्वास्थ्य लाभ की सुविधाएं मिलेंगी। सीएम धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में आयी आपदा के दौरान मलबे में दबे मृतकों की…
Read Moreसीएम धामी ने किया मसूरी रोड़ और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, दिए आपदा राहत कार्य तेज करने के निर्देश।
मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग बनाने पर जोर देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में हो रही अतिवृष्टि की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए ताकि यातायात सामान्य हो सके। साथ ही आवश्यकतानुसार लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि…
Read Moreबड़ी खबर: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 21 सितंबर को होगी निर्धारित तिथि पर, अफवाहों से दूर रहें अभ्यर्थी।
आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, प्रवेश पत्र जारी वेबसाइट से करें डाउनलोड UKSSSC vdo/vpdo exam 2025: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या-70/00000/2025 के अंतर्गत स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से जानकारी दी गई कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 15 सितंबर 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट…
Read Moreदुखद: चमोली में बादल फटने से नंदानगर क्षेत्र में 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दी जानकारी, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस मौके पर रवाना Chamoli Cloudburst: जिले के नंदानगर तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी तबाही मच गई है। जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं। वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी गौचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने जानकारी दी कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए मेडिकल टीम और 108 सेवा की तीन एम्बुलेंस रवाना कर दी…
Read Moreचमोली में फटा बादल, नंदानगर घाट क्षेत्र में भारी वर्षा से कई घर क्षतिग्रस्त।
मुख्यमंत्री धामी ने जताई चिंता, प्रशासन को दिए त्वरित निर्देश चमोली: जनपद चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में रात्रि के समय हुई अतिवृष्टि से जन-धन को भारी नुकसान पहुँचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धुर्मा गाँव में कई भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ ग्रामीणों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीमें तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री लगातार प्रशासन से संपर्क…
Read Moreसीएम धामी ने राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से सीएम आवास में की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।
मांगों का होगा प्राथमिकता के आधार पर समाधान देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: नदी-नालों पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटें: मुख्यमंत्री धामी। एक सप्ताह में उच्चस्तरीय बैठक के निर्देश सीएम धामी ने सचिव…
Read Moreनदी-नालों पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटें: मुख्यमंत्री धामी।
सरकारी जमीन व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन, नदी-नालों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेशवासियों के हक और संसाधनों की सुरक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण और अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए प्रत्येक जिले में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति…
Read Moreबिना लाइसेंस नहीं बिकेगा कुट्टू का आटा, नवरात्र पर मिलावट के खिलाफ महाअभियान।
लाइसेंस और पंजीकरण अनिवार्य देहरादून: त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब कुट्टू का आटा केवल पैकिंग में ही बिकेगा और इसके लिए विक्रेताओं को लाइसेंस एवं पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावट के खिलाफ महा अभियान चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि यह…
Read Moreसीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल।
मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को प्राथमिकता, चिकित्सा सेवाओं की करी समीक्षा देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वेटिंग एरिया (प्रतीक्षालय) का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी बेहतर वातावरण मिले। इसके लिए उन्होंने पेयजल, पंखे और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने…
Read More