आयोग अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया बोले– संतुलित राजकोषीय घाटा विकासशील राज्यों के लिए नुकसानदायक नहीं वित्त आयोग ने उत्तराखंड को बताया वित्तीय रूप से सजग राज्य उत्तराखंड के दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन की जमकर तारीफ की है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया ने कहा कि राज्य अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है और वित्तीय चुनौतियों को लेकर पूरी तरह सजग है। इसे भी पढ़ें: Big Breaking: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मिठाई बांटने पर एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर पर मुकदमा। राजकोषीय घाटा…
Read MoreMonth: May 2025
Big Breaking: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मिठाई बांटने पर एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर पर मुकदमा।
डॉ. तंजीम अकरम पर हिंदू विरोधी पोस्ट और देश विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के डॉक्टर तंजीम अकरम के खिलाफ पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले दिन मिठाई बांटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर हिंदू विरोधी पोस्ट भी की हैं। इसे भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच BSF जवान पीके साहू के पाकिस्तान में 20 दिन के संघर्ष की कहानी, खुलासे से हिल…
Read Moreहरबजवाला से निकली “तिरंगा सौर्य सम्मान यात्रा”, शहीदों और सैनिकों के सम्मान में ग्रामवासियों की अनूठी पहल।
सेना के शौर्य को समर्पित, समाज की शक्ति को एकत्रित करने वाली प्रेरणादायक यात्रा देहरादून: हरबजवाला-नीलवाला क्षेत्र में एक विशेष “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई। जिसमें सभी ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य सैनिकों को सम्मान देना और समाज में उनके प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को सशक्त बनाना था। स्वच्छता और सेवा का संगम – मुख्यमंत्री राहत कोष में दान इस यात्रा से पहले ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया और…
Read Moreसीएम धामी ने उत्तराखंड में लॉन्च की “ई-रूपी प्रणाली” और चार नई कृषि नीतियाँ, किसानों को मिलेगा सीधा डिजिटल लाभ।
आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा उत्तराखंड का किसान, कृषि नीतियों से आएगी आमदनी में बढ़ोतरी देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “ई-रूपी प्रणाली” का शुभारंभ किया। यह प्रणाली राज्य के किसानों को पारदर्शी, तेज और बिचौलिया-मुक्त डिजिटल भुगतान उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों — कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति, सेब तुड़ाई उपरांत नीति, और मिलेट मिशन का भी शुभारंभ किया। “ई-रूपी प्रणाली” से मिलेगा किसानों को सीधा डिजिटल लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रूपी प्रणाली किसानों के लिए…
Read Moreभारत-पाक तनाव के बीच BSF जवान पीके साहू के पाकिस्तान में 20 दिन के संघर्ष की कहानी, खुलासे से हिल गईं सीमाओं की हकीकत।
गलती से पाक सीमा में घुसे BSF जवान PK साहू का 20 दिन तक कष्टदायक क़ैद का सच India vs Pak War: पंजाब के फिरोजपुर में तैनात BSF जवान पीके साहू गलती से 23 अप्रैल को पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे। यह घटना पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन हुई, जब सीमा पर गश्त बढ़ाने के आदेश मिले थे। पाकिस्तानी रेंजर्स ने पीके साहू को पकड़ लिया और लगभग 20 दिन तक पाकिस्तान में रखा। 13 मई को पाकिस्तान ने उन्हें भारतीय सेना को सौंपा। इसे भी…
Read Moreअजीबोगरीब फैसला: क्या अब ‘UK’ नहीं, ‘उ.ख.’ होगा गाड़ियों की नंबर प्लेट पर? राज्य सरकार के फैसले पर उठा विवाद।
उत्तराखंड भाषा विभाग ने वाहनों की नंबर प्लेट पर ‘UK’ की जगह ‘उ.ख.’ लिखने का निर्णय लिया, पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसा बदलाव संभव नहीं। सोशल मीडिया पर उठी नाराजगी देहरादून: उत्तराखंड की राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार का एक नया फैसला चर्चा का विषय बन गया है। भाषा विभाग ने सुझाव दिया है कि अब वाहनों की नंबर प्लेट पर पंजीयन कोड अंग्रेजी में “UK” के बजाय हिंदी में “उ.ख.” लिखा जाए। जैसे ही यह सूचना सार्वजनिक हुई, सोशल मीडिया पर यह तेजी…
Read Moreटनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
जन संवाद के साथ वरिष्ठजनों से मुलाकात, तिरंगा शौर्य यात्रा में भी हुए शामिल टनकपुर (चंपावत): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जन संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने…
Read Moreसेवा पुस्तिका गायब होने पर देवता की शरण में पहुंचा सरकारी विभाग, कर्मचारियों से मांगे दो मुठ्ठी चावल।
लोहाघाट PWD राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय में सेवा पुस्तिका खोने पर अधिकारियों ने लिया अनोखा फैसला, मंदिर में चढ़ेंगे चावल चम्पावत: उत्तराखंड के लोहाघाट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (PWD) कार्यालय में एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार्यालय में कार्यरत अपर सहायक अभियंता इं. जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका (Service Book) विभागीय अलमारी से गायब हो गई है। कई दिनों की खोजबीन के बावजूद दस्तावेज़ का कोई पता नहीं चल पाया है। इसे भी पढ़ें: देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान तेज: 850 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का…
Read Moreदेहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान तेज: 850 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का हुआ सत्यापन, 75 संदिग्ध लाए गए थाने।
231 लोगों पर पुलिस एक्ट में 23.10 लाख रुपये का जुर्माना, चारधाम यात्रा को देखते हुए सख्ती बढ़ी देहरादून: आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के मद्देनज़र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक बार फिर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिनांक 16 मई 2025 को यह विशेष कार्यवाही की गई। इसे भी पढ़ें: जलसंस्थान विभाग में कार्यरत पति पर मारपीट, गालीगलौज और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप। 850 से…
Read Moreजलसंस्थान विभाग में कार्यरत पति पर मारपीट, गालीगलौज और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।
विकासनगर में महिला ने पति पर लगाए अवैध संबंध और तलाक के लिए दबाव के गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा देहरादून: विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर अवैध संबंधों के चलते मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 1997 में हुआ था और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 25 और 23 वर्ष है। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में दो…
Read More