07-08 मई को उत्तरकाशी में भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, सीएम धामी ने दिए राहत और बचाव कार्यों के निर्देश देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में मौसम विज्ञान विभाग ने 07 और 08 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा, बर्फबारी, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनज़र विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। वहीं राज्य के अन्य जनपदों के लिए 06, 07 और 08 मई के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने आपदा…
Read MoreMonth: May 2025
लिव-इन रिलेशन बना मौत का कारण: नेहरूग्राम क्षेत्र में युवती ने प्रेमी की सीने में चाकू घोंपकर कर दी हत्या।
शादी से पहले लिव-इन में रह रहे थे दोनों, 2 अक्टूबर को होनी थी शादी, मामूली विवाद में गई जान देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने मामूली विवाद के बाद अपने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजय रावत (27) निवासी नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी युवती राधिका सिंह, जो खुड़बुड़ा क्षेत्र की रहने वाली है, एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। एक साल…
Read MoreCISF Head Constable Bharti 2025: खेल कोटा के तहत 30 पदों पर भर्ती, आवेदन 11 मई से शुरू।
CISF ने 12वीं पास खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका दिया, 30 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन New Govt Job 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) – स्पोर्ट्स कोटा के तहत 30 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 मई 2025 से 30 मई 2025 तक CISF की आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Latesh Govt Job 2025: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) पदों पर 500 भर्तियाँ, ऑनलाइन…
Read MoreShare Market News in Hindi: शेयर बाजार में हल्की तेजी, निवेशकों के लिए फायदे और सतर्कता दोनों के संकेत।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स की लिस्ट- NET WEB, PARAG MILK और RR KABEL में ज़बरदस्त उछाल, GTEC JAINX और K SOLVES में गिरावट Stock Market: 5 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 294.85 अंकों की बढ़त के साथ 80,796.84 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 114.45 अंकों की बढ़त के साथ 24,461.15 तक पहुंच गया। इस सकारात्मक माहौल के बीच कई मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ में गिरावट भी देखने को मिली। इसे भी पढ़ें: Share Market News in…
Read Moreअमृता इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लॉ में 2025 के लिए एडमिशन शुरू, ग्लोबल करियर की ओर पहला कदम।
B.A., LL.B. और B.B.A., LL.B. में पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम, 100% प्लेसमेंट सपोर्ट और स्कॉलरशिप की सुविधा Amrita International school of Law admission 2025: भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय अमृता विश्व विद्यापीठम के अंतर्गत संचालित अमृता इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लॉ ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए अपने पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम B.A., LL.B. और B.B.A., LL.B. में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह संस्थान भारतीय न्याय व्यवस्था की गहराई और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करता है। जो छात्रों को स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर पर…
Read MoreAirtel ने लॉन्च की ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ सेवा: अब कॉल आते ही दिखेगा कंपनी का नाम।
स्पैम कॉल्स से राहत और ब्रांड विश्वसनीयता में सुधार, 250 से अधिक कंपनियों के साथ पायलट परीक्षण सफल Airtel: भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल बिज़नेस ने एक अभिनव और ग्राहकों के अनुभव को सुधारने वाली सेवा ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ (BND) लॉन्च की है। यह सेवा कंपनियों को अपनी आउटगोइंग कॉल्स के दौरान ग्राहकों के मोबाइल स्क्रीन पर अपना सत्यापित ब्रांड नाम प्रदर्शित करने की सुविधा देती है, जिससे संचार अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और पारदर्शी बन सके। इसे भी पढ़ें: Airtel और Blinkit की हुई साझेदारी: अब 10 मिनट में घर…
Read Moreबागेश्वर में गुलदार का कहर: मां के साथ जा रहे मासूम को झपटकर ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर खाई में मिला शव।
शौच के लिए जा रहा था मां के साथ, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बागेश्वर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की रात को धरमघर वन रेंज क्षेत्र के माणा कभड़ा गांव में गुलदार ने चार वर्षीय मासूम नैतिक बोरा को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उसकी मां उसे शौच कराने के लिए आंगन में बने शौचालय की ओर ले जा रही थी। इस घटना के बाद से गांव में…
Read Moreचारधाम यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण का माध्यम: रुद्रप्रयाग की सैकड़ों महिलाएं कमा रहीं हैं सम्मानजनक आजीविका।
प्रसाद निर्माण से लेकर होमस्टे और जलपान गृह संचालन तक, महिला स्वयं सहायता समूहों की बड़ी भागीदारी रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): श्री केदारनाथ धाम की यात्रा न केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनी है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी मजबूत आधार बन चुकी है। रुद्रप्रयाग जनपद में इस वर्ष भी करीब 150 महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय हैं। जिनमें सैकड़ों महिलाएं प्रसाद निर्माण, स्थानीय उत्पादों की बिक्री, सोवेनियर निर्माण, होमस्टे और जलपान गृह संचालन जैसे कार्यों से सम्मानजनक रोजगार…
Read Moreचारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार की बड़ी पहल: केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली टनल अस्थायी रूप से खुली।
टनल खुलने से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, ट्रैफिक जाम से मुक्ति और यात्रा होगी ज्यादा सुगम रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा 2025 इस वर्ष ऐतिहासिक रूप से श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह का केंद्र बनी हुई है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। इस भारी संख्या को देखते हुए, राज्य सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा मार्गों को बेहतर करने की दिशा…
Read MoreBreaking News: पवनदीप राजन का भयानक सड़क हादसा, हाथ-पैर में फ्रैक्चर।
इंडियन आइडल 12 विनर उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन की कार दुर्घटना में हालत नाजुक, दो साथी भी घायल, फैंस कर रहे दुआ नई दिल्ली: इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। यह दुर्घटना अमरोहा जिले के थाना गजरौला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (दिल्ली-लखनऊ हाइवे) पर हुई। जब वह उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे। उनकी कार एक खड़े हुए केंटर से पीछे से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे…
Read More