रानीपोखरी ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो बीघा गन्ने की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना पाकर रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काबू पाया।रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने कहा कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। ऐसी संभावनाएं हैं कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेंक दी, जिससे कि गन्ने के खेत में आग लग गई।गन्ने के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में खड़ी फसल में आग लगने से उन्हें लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है।
Related posts
-
राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम
देहरादून। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों... -
डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध
देहरादून, 14 फरवरी । जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश... -
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में...