जोशीमठ में हो भूधंसाव के कारण ग्रामीणों की मुश्किले बढ़ती जा रही है। हालांकि उत्तराखंड सरकार द्वारा राहत के लिए ग्रामीणों को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा दिया जा रहा है ।परंतु प्रभावित इसके लिए तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ एक घंटे तक चली बैठक में व्यापारियों और प्रभावितों ने अपनी बात रखी।इसी के साथ मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि प्रत्येक परिवार को तत्कालिक रूप से 1.50लाख की अंतरिम सहायता दी जाएगी।सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने कहा कि जोशीमठ में अभी तक दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है, क्योंकि ये होटल आसपास के भवनों के लिए भी खतरा बने हुए है। इसके अलावा अभी किसी का भी भवन नहीं तोड़ा जा रहा है।
Related posts
-
राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम
देहरादून। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों... -
डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध
देहरादून, 14 फरवरी । जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश... -
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में...